फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The weather became pleasant due to heavy rain

झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहावना

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to heavy rain
- देर रात और शुक्रवार को दोपहर में हुई बरसात
विज्ञापन

- 18 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है। बृहस्पतिवार रात में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बरसात हुई तो शुक्रवार को भी दिन में बरसात होने पर तापमान में गिरावट आई। हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।
बृहस्पतिवार रात में करीब साढ़े 10 बजे से बरसात शुरू हुई जो 12 बजे तक चलती रही। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बार बार बदलता रहा। कभी धूप निकली तो आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब 12 बजे से झमाझम बरसात हुई जो करीब एक बजे तक चली। बरसात से साथ तेज हवा भी चली। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन 24 घंटे में दो बार हुई झमाझम बरसात से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 18 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बरसात भी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के कारण गिरा मकान (फोटो )
सहारनपुर। मानकमऊ चौकी क्षेत्र के गांव थरौली में देर रात आई बरसात के कारण एक मकान की छत गिर गई। इससे मकान में रखा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीण संदीप ने बताया कि गांव के ही मुकेश और उनका परिवार देर रात तक घर में सो रहा था, तभी बरसात के कारण मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से मुकेश की पत्नी बेबी और बेटी मधु चोटिल हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते वह मकान से बाहर निकल आए। संदीप ने बताया कि मुकेश के मकान पर कच्ची छत थी जो लकड़ी की कड़ियों से डालकर बनाई गई थी। छत गिरने पर मुकेश को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed