फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The weather became pleasant due to drizzling rain

Saharanpur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 13 Sep 2024 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling rain
सहारनपुर। जिले में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दो बार तेज बारिश हुई, लेकिन उसके बाद बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश से हर तरह की फसलों को फायदा हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है। दिन भर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन होती रही। सुबह सात बजे करीब बारिश थोड़ी तेज हो गई। ऐसे मेंं स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी, लेकिन उसके बाद बारिश हल्की हो गई। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। शाम चार बजे के बाद एक बार फिर कुछ मिनट तेज बारिश हुई, लेकिन उसके बाद रिमझिम बारिश होती रही। करीब रात आठ बजे जाकर बारिश रुकी। बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई है। वहीं, बारिश से हर तरह की फसलों को फायदा पहुंचा हैं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मेला भरना है, लेकिन बारिश की वजह से भक्तों को तैयारियां करने मेें दिक्कत उठानी पड़ी है। इसी तरह अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल परिसर में कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed