फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The way to become a civil airport in Sarsawa became easy

सरसावा में सिविल एयरपोर्ट बनने की राह हुई आसान

Tue, 14 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The way to become a civil airport in Sarsawa became easy
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा में सिविल एयरपोर्ट बनने की राह लगातार आसान होती जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने सिविल एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का मौका मुआयना किया तथा तहसील प्रशासन को जमीन संबंधित कागजात विमानपत्तन प्राधिकरण के पक्ष में हस्तांतरित करने को कहा।
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रमण की दहशत के बीच सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ी तथा सुखद खबर सामने आई है। इसकी पुष्टि कर तहसील नकुड़ देवेंद्र सिंह ने बताया चार दिन पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी आए, जिन्हें प्रशासन के निर्देश पर सिविल एयरपोर्ट के लिए सरसावा क्षेत्र में अधिकृत करीब 65 एकड़ भूमि का मौके पर जाकर मुआयना कराया । अधिकृत भूमि पर लगाए पिलर भी विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकारियों को दिखाए । इसके साथ ही अधिकारियों को जमीन संबंधी पूरी पत्रावली का अवलोकन कर बताया कि नकुड़ तहसील प्रशासन की तरफ से अधिग्रहीत जमीन संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली। इसमें किसानों को समस्त देनदारी दे दी और किसी भी तरह का जमीन विवाद अथवा मुआवजे की कोई रकम बकाया नहीं है। अब केवल विमानपत्तन प्राधिकरण को जमीन का हस्तांतरण होना बाकी रह गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया मंगलवार को जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए समस्त पत्रावली तैयार कर ली गई है और केवल विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के आने की इंतजार की जा रही है। अधिकारियों के आते ही जमीन का हस्तांतरण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का नाम कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण की समस्त जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed