{"_id":"69a9d79aa85c0c126704051d","slug":"the-virus-is-coming-down-from-the-throat-and-attacking-the-lungs-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170661-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गले से उतरकर लंग्स पर अटैक कर रहा वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गले से उतरकर लंग्स पर अटैक कर रहा वायरस
Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम का मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में गिरता तापमान शरीर की रोग प्रतिरोधक को कमजोर कर रहा है। इस बार इंफेक्शन सिर्फ गले तक नहीं बल्कि लंग्स तक असर डाल रहा है। नतीजा यह है कि मरीज को ठीक होने में पहले की तुलना में दोगुना समय लग रहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 1500 के पार चल रही है, जबकि एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज खांसी और गले, खराश व दर्द की तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई मरीज खांसी के साथ सांस फूलने की समस्या भी सामने आई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इसकी चपेट में हैं। ऐसे मरीजों की संख्या में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दिन की गर्मी में लोग हल्के कपड़े पहन रहे हैं, जबकि रात में सर्दी से जुकाम की समस्या तेज हो रही। चिकित्सकों का कहना है कि आमतौर पर वायरल संक्रमण चार से पांच दिन में ठीक हो जाता था, लेकिन इस बार मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होने में दस से 15 दिन लग रहे हैं। कुछ मामलों में खांसी दो सप्ताह से अधिक समय तक बनी रह रही है।
-- -- -- --
-- ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
- सात से आठ घंटे की नींद लें।
- पसीने के बाद तुरंत ठंडी हवा में न जाएं।
- तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
-- -- -
बदलते मौसम में लापरवाही संक्रमण बढ़ने का बड़ा कारण है। गले में खराश और दर्द की शिकायत बढ़ रही है। हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, ताकि समय से इलाज शुरू हो सकें।
विज्ञापन
- डॉ. अनुज कुमार, ईएनटी, एसबीडी जिला अस्पताल