फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The victim's family was prevented from fleeing, demonstrated at the police station

पीड़ित परिवार को पलायन से रोका, थाने पर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The victim's family was prevented from fleeing, demonstrated at the police station
थाने पहुंच विरोध दर्ज कराते हिंदू संगठन कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। एक सप्ताह पहले चिकन सेंटर स्वामी तथा पड़ोसी के बीच हुई मारपीट का मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए पलायन के लिए अपना सामान घोड़ा बुग्गी में लाद लिया। इसे लेकर बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को पहले रोका और फिर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर बाईपास के समीप खान चिकन सेंटर के स्वामी द्वारा 12 जून को अपने पुत्रों के साथ पड़ोसी प्रदीप उर्फ टिकन पुत्र परसराम प्रजापति के परिवार के साथ मारपीट करने का मामला थाने पहुंचा था। पीड़ित प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने चिकन सेंटर के स्वामी के एक पुत्र का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया था, लेकिन पीड़ित प्रदीप ने थाने पहुंचकर बताया कि आरोपी अगले दिन ही जमानत पर छूटकर आ गया तथा उन्हें धमका रहा है। तभी से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 24 घंटे के अंदर पलायन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। शुक्रवार को 24 घंटे की समय सीमा बीतने के बाद दोपहर के समय पीड़ित परिवार अपना सामान बांधकर पलायन करने की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तथा पलायन से रोकते हुए सरसावा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थानाध्यक्ष के समक्ष कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं की है। एक व्यक्ति के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि दो के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा देकर घर पर ही रहने के लिए मना लिया गया है। अब मारपीट प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है। वहीं, एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो रही है।

सरसावा में पलायन करने को तैयार परिवार

सरसावा में पलायन करने को तैयार परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed