फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The truck driver was murdered by strangulation.

Saharanpur News: गला घोंटकर की थी ट्रक चालक की हत्या

Fri, 15 Nov 2024 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The truck driver was murdered by strangulation.

विज्ञापन
सहारनपुर। 10 महीने पहले नंदी फिरोजपुर हाईवे पर हुए ट्रक चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने बताया कि ट्रक चालक ने लूट का विरोध किया तो उसे उसकी बेल्ट से पैर बांधकर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना गंगोह क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी इनाम ने अपने बेटे वसीम गला घोंटकर हत्या के मामले में थाना देहात कोतवाली में आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। वसीम ट्रक चलाता था।
विज्ञापन

उसका शव नंदी फिरोजपुर हाईवे पर अजय व मन्नत ढाबे के बीच एक ईख के खेत में मिला था। ट्रक चालक की हत्या गला घोंटकर हुई थी।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच के बाद माही गांव निवासी परवेज उर्फ मोटी, मल्लीपुर गांव निवासी जुल्फान उर्फ बुडढ़ी, महेश्वरी खुर्द गांव निवासी मुसाहिब उर्फ लंबो और तालापुर के रहने वाले सोनू उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी प्रदीप अभी पुलिस पकड़ से दूर है। आरोपी जुल्फान दो गिरोह चलाता है, जो हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed