फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The townspeople kept battling through the jam all day

दिनभर जाम से जूझते रहे शहरवासी

Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The townspeople kept battling through the jam all day
सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद बाजोरिया पुल लगा जाम में फंसे वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिला प्रशासन ने दो दिन की बजाय तीन दिन का लॉकडाउन किया। मकसद यही था कि भीड़ पर नियंत्रण हो और कोरोना संक्रमण की संभावना कम रहे। मगर यह फैसला भी शहर की जनता पर कोई असर नहीं डाल पाया। लॉकडाउन पूरा होते ही मंगलवार को फिर से सड़कों से बाजारों तक लोगों की भी उमड़ पड़ी। हाल यह रहा कि हर मार्ग, हर चौराहे और हर बाजार में लोग जाम के झाम से जूझते रहे। यही नहीं, खुद डीएम की गाड़ी को भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके चलते सिविल से लेकर ट्रैफिक पुलिस को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से हकीकतनगर तक फंसे राहगीर
दोपहर 12 बजे के बाद से ही पुलिस लाइन से लेकर हकीकतनगर बाजार तक वाहन चालकों से लेकर अन्य राहगीर दो घंटे से भी ज्यादा देर तक जाम में फंसे रहे। यहां पाइपलाइन के काम के कारण भी परेशानी रही। गर्मी और उमस के बीच यह जाम मुसीबत का सबब बना रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुल पर तो पैर रखने तक की जगह नहीं
जिला अस्पताल पुल का हाल तो सबसे बुरा रहा। यहां दुपहिया, चौपहिया सहित भारी वाहन दोपहर साढ़े बारह से लेकर अपराह्न तीन बजे तक जाम के ऐसे हालात रहे कि सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना तो दूर यहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कुछ होमगार्ड व्यवस्था संभालने में पसीना-पसीना हो गए। उनका वाहन चालकों से लगातार विवाद चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की गाड़ी को देखते ही दौड़े
जिला अस्पताल पुल के पास ही दोपहर करीब ढाई बजे जब डीएम की गाड़ी नजर आई तो सिविल पुलिस से लेकर होमगार्ड तक दौड़ पड़े। पहले इस गाड़ी को जाम में फंसे वाहनों से अलग कराया और इसके बाद किसी तरह रास्ता खुलवाया। तीन होमगार्ड को तो काफी दूर तक जाकर वाहन चालकों को समझाना पड़ा। वे कहते रहे...साहब की गाड़ी है, जल्दी रास्ता दो।
कचहरी से पुल तक लगी रही वाहनों की कतारें
कोर्ट रोड पुल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। यहां तो सुबह 11.30 बजे के बाद से ही बार बार जाम लगता रहा। यहां तिपहिया वाहनों और कारों के कारण अधिक जाम लगा। दीवानी कचहरी चौक से लेकर जिला अस्पताल पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ वाहन चालक को परेशान होकर शहर के अंदरूनी रास्तों से होकर निकले।
देहरादून रोड पर रोडवेज बसें और एंबुलेंस फंसीं
देहरादून रोड पर अंबाला की ओर जा रही रोडवेज बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। यहां दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक कई बार जाम के हालात रहे। इनके साथ ही अन्य वाहन भी कतारों में जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

कोरोना के खतरे को समझें, लापरवाही न करें
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कोरोना संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खतरे को समझे। इसे गंभीरता से लें। लापरवाही न करें। अनावश्यक रूप से सड़कों पर भीड़ न बढ़ाएं अन्यथा ऐसे लोगों पर सख्ती और कार्रवाई तेज करनी होगी।

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद बाजोरिया पुल लगा जाम में फंसे वाहन चालक

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद बाजोरिया पुल लगा जाम में फंसे वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद बाजोरिया पुल लगा जाम में फंसे वाहन चालक व डीएम की गाड?

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद बाजोरिया पुल लगा जाम में फंसे वाहन चालक व डीएम की गाड?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद कोर्ट रोड़ पर  लगा जाम में फंसे वाहन चालक

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के बाद कोर्ट रोड़ पर लगा जाम में फंसे वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चाल?

सहारनपुर में तीन दिन बाद खुला लॉकडाउन के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चाल?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed