{"_id":"5803c7194f1c1b762b2911e6","slug":"the-three-will-divorce-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक को लेकर होगा जलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक को लेकर होगा जलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में तीन तलाक के मुद्दे पर रविवार को तंजीम हकूक-ए-निसवा बेदारी की अध्यक्ष सबा हसीब सिद्दीकी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं की एक बड़ी तादाद कुरआन और हदीस में कही गई बातों से सहमत हैं। सिद्दीकी ने कहा कि अधिकांश मुस्लिम महिलाएं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़ी हैं। साथ ही बताया कि इस सिलसिले में जल्द ही देवबंद में महिलाओं का एक जलसा आयोजित कर लॉ कमीशन, केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट को यह संदेश दिया जाएगा। केंद्र सरकार, लॉ कमीशन और सुप्रीम कोर्ट अल्पसंख्यकों के धार्मिक मामलों में दखल न दें।
विज्ञापन