{"_id":"5828bcb24f1c1bf47eb3cccb","slug":"the-three-states-exam-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों के अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों के अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016 रविवार को यहां आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में कराई गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के 1238 अभ्यर्थियों में से 766 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए थी।
परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक चली। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के यमुनानगर से तीन दर्जन से अधिक परीक्षार्थी पहुंचे थे।
इनमें अतुल, विकास, पल्लवी, योगेश, रोहित, निशा थी। उत्तराखंड रुड़की से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी हिमानी, उज्ज्वल सैनी, अवनीश सैनी, जैकी सैनी, सचिन, सुनील रहे। सहारनपुर और शामली से सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
शामली से अवकाश, अनिल, आशीष, गौरव सिंह, शुभम, आयुष, सूर्यकांत, नरगिस, वरदा, सिमरन रहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, विज्ञान और हिंदी से जुड़े भी सवाल थे।
कुल सौ सवाल दिए गए थे, जिनको हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा देकर छूटे ज्यादातर परीक्षार्थियों ने प्रश्न-पत्र को आसान बताया। अहमदपुर से परीक्षा देने आए विपिन ने प्रश्न पत्र को सामान्य बताया।
उसने सौ में से कुल 90 सवाल हल किए। पिलखनी से आए हर्षित 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने सभी सौ सवालों को हल करने की बात कही। हर्षित पहले भी यह छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं। नागल से आई महिमा दसवीं की छात्रा हैं।
महिमा ने कुल 98 सवाल हल किए और प्रश्न-पत्र को आसान बताया। 11वीं की छात्रा आयुषी जनकनगर में रहती है। आयुषी ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। हापुड़ से आए शिवम और रोहित ने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
उम्मीद जताई कि उन्हें इसका लाभ जरूर मिलेगा। अंबेहटा से आई शाजिया कक्षा नौ की छात्रा है। उसने भी सभी सौ सवाल हल करने का दावा किया। इसके अलावा रामपुर मनिहारान से आई हिना ने भी प्रश्न पत्र को आसान बताया।