फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The testimony of MP and ASP chief Chandrashekhar will be important

Saharanpur News: सांसद और आसपा प्रमुख चंद्रशेखर की गवाही होगी अहम

Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The testimony of MP and ASP chief Chandrashekhar will be important
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले में उनकी गवाही अहम रहेगी। अभी तक दो गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अधिक्ताओं के नोवर्क की वजह से तीसरे गवाह के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। अब अदालत 26 जून को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में चल रहा है। इन दिनों अधिवक्ता ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते नोवर्क पर है। आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके चालक मनीष कुमार, साथी रामपुर मनिहारान निवासी डॉ. ब्रजपाल की गवाही हो चुकी है। चंद्रशेखर और उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही होनी बाकी है। अधिवक्ताओं के मुताबिक, मामले में चंद्रशेखर और डॉ. ब्रजपाल की गवाही अहम रहेगी। क्योंकि यह घायल हुए थे। पिछली तारीख पर भी नोवर्क के चलते काशी मौर्य की गवाही नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को भी गवाही नहीं हो सकी है। वहीं, इन सबकी गवाही होने के बाद जांच अधिकारी के बयान दर्ज होंगे। पुलिस ने 300 पन्नों का आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था,
विज्ञापन

- यह था प्रकरण
पिछले वर्ष 29 जून को दिल्ली से लौटते समय सांसद चंद्रशेखर देवबंद में अपने कार्यकर्ता के घर रुके थे। वह जब वहां से अपने काफिले के साथ निकले तो यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंड़ी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed