फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The temples were decorated, the children were transformed into Radha Krishna

मंदिरों को सजाया, बच्चों ने धरे राधा कृष्ण के रूप

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The temples were decorated, the children were transformed into Radha Krishna
अंबेहटा में राधा कृष्ण के रुप में सजे बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/अंबेहटा/छुटमलपुर/नानौता (सहारनपुर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के देहात के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुल्तानपुर के कंकरों वाला मंदिर, बाजार वाला मंदिर तथा चरजों वाले मंदिर में रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई थीं। चिलकाना में बाजार वाले मंदिर में लगाई गई रंगीन लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र में लोगों ने मंगलवार को अष्टमी का व्रत रखा। पुलिस के निर्देशानुसार मंदिरों में एक समय में केवल पांच लोगों को ही लड्डू गोपाल को भोग लगाने की अनुमति मिली। इस कारण इस बार मंदिरों में कम भीड़ होने की उम्मीद है। इस दौरान बनने वाली झांकियों पर भी रोक लागू रहेगी। बाजारों में भी रौनक कम है। गांव अहाड़ी, बरथाकायस्थ, चौरीमंडी, धौलाहेड़ी, सीकरी, पटनी, बैंगनी, आल्हनपुर, पचंकुआं, रघुनाथपुर, बड़गांव, दानतपुर, दौलतपुर, रावणपुर, टोडरपुर आदि में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

अंबेहटा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया मंदिरों में कोई झांकी नहीं सजाई गई। मंदिरों के बाहर प्रकाश की व्यवस्था की गई लोगों ने अपने घरों में ही भगवान श्री कृष्ण को पालने में झुलाया तथा श्री कृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चे सड़कों पर घूमते नजर आए कुछ लोगों ने अपने घर में ही श्री कृष्ण राधा की झांकी सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर में भी मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी मनाई। इस बार कोई कार्यक्रम तो आयोजित नहीं हुआ अलबत्ता बच्चों ने राधा और कृष्ण रुप धर कर जन्माष्टमी पर्व मनाया। नानौता में भी स्कूल के बच्चों ने अपने घर पर रहकर ही श्रीकृष्ण, राधा और सुदामा आदि की वेशभूषा व फैंसी ड्रेस पहनकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं आन्या सिंह, राघव राणा, कुंज प्रताप, आर्यन, हर्ष, आयुष आदि ने बताया कि पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर्व पर उनके द्वारा स्कूलों में फैंसी ड्रेस व श्रीकृष्णा की वेशभूषा पहनकर खूब मस्ती की थी। लेकिन इस बार उन्हें घरों में ही रहकर यह सब कुछ करना पड़ रहा है।

छुटमलपुर में कान्हा वेशधारी बालक निर्वाण राणा

छुटमलपुर में कान्हा वेशधारी बालक निर्वाण राणा- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में कृष्ण वेशधारी बच्चा

नानौता में कृष्ण वेशधारी बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed