फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team destroyed eight quintals of sauce and closed down the factory

Saharanpur News: टीम ने कराया आठ क्विंटल सॉस नष्ट, फैक्टरी कराई बंद

Mon, 07 Oct 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 07 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The team destroyed eight quintals of sauce and closed down the factory
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान में सिंथेटिक कलर से तैयार की जा रही सॉस की अवैध फैक्ट्री पर देर शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने अधोमानक पाए जाने पर आठ क्विंटल सॉस को नष्ट करा दिया। साथ ही टीम ने करीब एक लाख रुपये कीमत की सॉस की पेटियां बरामद कर फैक्टरी को बंद करा दिया। टीम ने फैक्टरी से तीन नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के देवबंद रोड पर खेतों के बीच बिना टमाटर के सिंथेटिक कलर से सॉस तैयार करने की फैक्टरी लगाई हुई थी। इसकी शिकायत पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रथम अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त द्वितीय पवन चौधरी, एसडीएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार, रणधीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुमन पाल, जवाहर लाल की टीम ने छापा मारा। जहां से टीम ने सिंथेटिक कलर से बनाए जा रही सॉस को बरामद कर सैंपल लिए। आठ क्विंटल तैयार किए जा रहे सॉस को नष्ट कराते हुए फैक्टरी को बंद करा दिया।
विज्ञापन

खाद्य सहायक आयुक्त प्रथम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed