फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The support of old age is shaken, the pension of 17 thousand elderly people is in doubt

Saharanpur News: बुढ़ापे की लाठी डगमगाई, 17 हजार वृद्धजनों की पेंशन पर है संशय

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The support of old age is shaken, the pension of 17 thousand elderly people is in doubt
सहारनपुर। वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य जारी है। बृहस्पतिवार तक 77750 लाभार्थियों ने सत्यापन करा लिया है, जबकि अभी भी 17506 लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। ऐसे में इन लाभार्थियों की पेंशन पर संकट है। विभाग ने इन लाभार्थियों को 25 मई तक हर हाल में सत्यापन कराने को कहा है।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी गई है। फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह जांच कराई जा रही है, जो 15 मई तक पूरी करनी होगी। प्रदेश स्तर पर वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़े की आशंका के बीच सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। जिले में लाभार्थियों की संख्या 94806 है। इन लाभार्थियों के खाते में प्रति माह एक हजार रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में राशि भेजी जाती है। शासन ने प्रदेशभर के पेंशन लाभार्थियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे कई लाभार्थी हैं जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं। लाभार्थियों की जांच ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और पंचायत सहायक कर रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में लेखपाल और एसडीएम की ओर से नामित कर्मी लाभार्थियों का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed