{"_id":"57d1b53d4f1c1bce763172cf","slug":"the-strong-performance-anganbadis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया।
सीडीओ ने महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी और उनकी मांग शासन को पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सप्ताह भर से आंदोलन कर रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करने के बाद सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने जुलूस के रूप में विकास भवन पहुंचीं।
उन्होंने विकास भवन का घेराव कर थालियां बजाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सलेलता पंवार ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पिछले सात दिन से आंदोलन कर रही हैं। शासन और प्रशासन आंख व कान बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
कहा कि कर्मचारी सरकारी कर्मचारी से अधिक काम करती हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे सीडीओ दीपक मीणा ने उनकी समस्या सुनने के बाद ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों में कुसुम सैनी, प्रभा रानी, पारुल राय, सुधा धीमान, ऊषा रानी, गुलशन खान, कमल, अर्चना, गीता, पुष्पा, नीलम, सुनीता, संगीता, रीना, पूनम, प्रतिभा, प्रभा, सुनीता गौतम, आंचल आदि थीं।
उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू) की जिलाध्यक्ष कुर्रत ने कहा कि छह महीने से आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने अजीब सा संकट पैदा हो गया है।
उन्होंने अपनी साथियों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। उनके साथ बरखा, सुलेेलता, कमला, सुमन, शगुफ्ता खान, शर्मिष्ठा, नीलम, गीता, रीना, तिलकराज भाटिया, हरिहर पांडेय, मीना, रमेश अरोड़ा, विमला रही।