{"_id":"612e750b8ebc3e7a0d5b7d1a","slug":"the-sticks-went-in-the-panchayat-called-for-reconciliation-ten-injured-saharanpur-news-mrt5541079139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह के लिए बुलाई पंचायत में चले लाठी डंडे, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह के लिए बुलाई पंचायत में चले लाठी डंडे, दस घायल
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया
तीतरो। विवाहिता को सुसराल भेजने को लेकर बुलाई गई बिरादरी की पंचायत में दोनो पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव भी किया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में कर घायलों को अस्पताल भेजा।
मंगलवार को थाना तीतरो क्षेत्र के ग्राम महंगी में मुस्लिम समाज के लोगों ने विवाहिता को सुसराल भेजने को लेकर पंचायत का आयोजन किया। इसमें गंगोह कोतवाली के ग्राम सरकड़ बासंदेई निवासी लड़की पक्ष के लोगों ने बिरादरी की पंचायत में लड़के पक्ष के लोगों को बुलाकर उनसे विवाहिता को सुसराल न ले जाने का कारण जानना चाहा था। इसमें पहुंचे बिरादरी के जिम्मेदार लोगों द्वारा सुलह कराकर विवाहिता को भेजने का प्रयास किया जा रहा था। तभी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पहले लात घूंसे चले और फिर लाठी डंडों चले। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायल मतलूब, राशिद, इरफान, आरिफ, यासीन आदि को गंगोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।