{"_id":"63123e5119968e029609dd60","slug":"the-speeding-swallowed-four-lives-saharanpur-news-mrt6035897200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही और तेज रफ्तार ने लील ली चार लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही और तेज रफ्तार ने लील ली चार लोगों की जिंदगी
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। लापरवाही और तेज रफ्तार ने पलक झपकते ही चार लोगों की जिंदगी को लील लिया। पल भर में हंसते खेलते युवक मौत के ग्रास बन गए। युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
फोर्स गाड़ी के चालक की जल्दबाजी और बाइक सवार युवकों की यातायात नियमों की अनदेखी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ी। मामा के यहां गांव के ही शौकीन के साथ नगला झंडा आए बुरहान और शामिर शुक्रवार की शाम अपने ममेरे भाई तनवीर के साथ बाइक पर हथिनीकुंड बैराज घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था, कि वह वापस नहीं लौट सकेंगे। बुरहान, शामिर और तनवीर की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। शौकीन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फोर्स गाड़ी में सवार मजदूर अमित की मौत की खबर ने उसके परिवार को भी झकझोर कर रख दिया है। दो वक्त की रोटी के लिए घर से दूर जा रहे अमित की मौत उसके परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
12 दिन में 11 की मौत
बेहट। 12 दिन में क्षेत्र में 11 लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है। 21 अगस्त को बेहट कोतवाली क्षेत्र में आगे जा रहे हो वाहन को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में वैन सामने से आ रहे खनिज से भरे ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें मिर्जापुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। यदि वैन चालक आदिल थोड़ा संयम बरतते हुए ध्यान से वाहन को ओवरटेक करता तो शायद हाथ डाल सकता था। इसके दो दिन बाद ही जाटोवाला में सड़क पार कर रही महिला को का ने टक्कर मारी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम हुए हादसे में चार लोगों की जिंदगी लापरवाही और तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गई।