{"_id":"6a9725b8822c8772ac05ca6d","slug":"the-soil-was-cut-from-under-the-bridge-pillar-traffic-was-stopped-due-to-the-danger-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-182926-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुल के पिलर के नीचे से मिट्टी कटी, खतरा देखते हुए यातायात रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुल के पिलर के नीचे से मिट्टी कटी, खतरा देखते हुए यातायात रोका
Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएएम इंटर कॉलेज के सामने ढमोला नदी पर बने पुल के पिलर के नीचे की मिट्टी पानी के तेज बहाव में कट गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के लिए यातायात रोक दिया गया। कटाव वाली जगह मिट्टी का भराव करने के बाद यातायात पुन: शुरू किया गया।
पुल के पास में बने 70 साल पुराने पुल की जगह लोक निर्माण विभाग नया पुल बनाएगा। ऐसे में पुराने पुल को तोड़ने का काम करीब एक महीने से चल रहा है। पुल हटाने की वजह से नए बने पुल के पिलर के पास से सपोर्ट हट गया है। मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश के पानी का तेज बहाव आने के कारण नए पुल के पिलर के पास की मिट्टी कट गई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी।
अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खतरे को देखते हुए पुल के ऊपर से यातायात रोक दिया गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर हुए मिट्टी के कटान को ठीक कराया। इसके बाद पुल से यातायात शुरू कर दिया गया। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नाले के जरिए बारिश के पानी के तेज बहाव की वजह से पुल के पिलर के पास की मिट्टी कटी थी, जिसे ठीक करा दिया गया है। पुल पूरी तरह ठीक हालत में है।