{"_id":"692214bc060c87df3a03ed57","slug":"the-servants-had-hatched-a-conspiracy-to-rob-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-163471-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नौकरों ने रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नौकरों ने रची थी लूट की साजिश
Sun, 23 Nov 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्त्रोत पुलिस
सहारनपुर।ट्रांसपोर्ट नगर में पशु आहार व्यापारी संजीव कुमार के साथ तीन दिन पहले हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात की साजिश व्यापारी के दो नौकरों ने रची थी। दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए। उनसे पूछताछ के बाद नौकरों को पकड़ा गया। एक आरोपी की तलाश है। पकड़े गए आरोपियों के पास से छह लाख 30 हजार रुपये, तमंचे और बाइक आदि बरामद हुए हैं।
ऐसे समझे मामला
रुड़की के सुखदेव नगर निवासी संजीव कुमार पशु आहार व्यापारी है। उनका ट्रांसपोर्ट नगर में पशु आहार का गोदाम है। 20 नवंबर को दोपहर के समय तीन बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट की और सात लाख रुपये लूटकर ले गए। यह मामला जनकपुरी थाने में दर्ज हुआ था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि माहीपुरा तिराहे से पुवांरका की तरफ एक बाइक पर तीन युवक गए हैं, जो संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस और एसओजी ने उनका पीछा किया, जिस पर बाइक सवार गांव खुर्द में ढमोला नदी के किनारे बाइक फिसलने से गिर गए। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान रुड़की के डोडा कल्याणपुर निवासी मैनपाल और मेरठ के दौराला के समौली गांव निवासी इरफान के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चार लाख लाख 30 हजार रुपये दो तमंचे, बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ। उनका एक साथी मौके से भाग गया।
इस तरह दिया अंजाम
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि दोनों घायलाें से पूछताछ में व्यापारी के यहां काम करने वाले नौकर कोटा निवासी रविश और रुड़की के किल्हनपुर गांव निवासी फिरोज का नाम सामने आया। उन्हें भी ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर दो लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि व्यापारी के दोनों नौकरों ने वारदात की साजिश रची थी। इसके बाद उनके तीन साथियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। आरोपी मैनपाल शनिवार सुबह लूट के एक-एक लाख रुपये फिरोज व रविश को देने आ रहा था, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।