{"_id":"685065b19babb717d708b3e4","slug":"the-secretary-got-angry-after-getting-bad-sanitation-system-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151967-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराज हुईं सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराज हुईं सचिव
Tue, 17 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में निरीक्षण करती स्वास्थ्य शिक्षा सचिव अपर्णा यू। संवाद
सरसावा। प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य शिक्षा सचिव अपर्णा यू ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बात की। सचिव ने जहां इलाज पर संतुष्टि जाहिर की वहीं अस्पताल तथा परिसर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी दिखाई।
दोपहर 12 बजे निरीक्षण के लिए पहुंची सचिव अपर्णा यू मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में पहुंची।
उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से बात की। फार्मेसी में भी लगभग हर दवा की उपलब्धता की जांच की। ओपीडी परिसर में घूमकर मरीजों एवं तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था को बारीकी से परखा। चिकित्सक मरीज को कितना समय देते हैं मरीज को देखने का तरीका क्या है इसकी भी पड़ताल की। उनके निरीक्षण की गंभीरता को देखकर चिकित्सकों की भी सांस फूली रही। उन्होंने मरीजों को मिल रहे उपचार पर संतोष जताया। अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी भी जताई। इसके उपरांत उन्होंने प्रशासनिक भवन में समीक्षा बैठक की।
सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने एवं खामियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिक्षा सचिव ने निरीक्षण के उपरांत पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
सचिव ने स्त्री रोग एवं प्रसुति, आर्थोपैडिक ब्लाॅक, औषधि वितरण, एमरजेंसी विभाग, जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी ब्लाॅक, बाल रोग, सर्जरी ब्लाॅक, पीडियाट्रिक, ऑपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण किया।