{"_id":"58713f464f1c1bfa7815858e","slug":"the-school-till-12th-closed-until-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी शफकत कमाल ने ठंड को देखते हुए कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में मंगलवार तक अवकाश घोषित कर दिया है। शनिवार को बरसात के बाद तेजी से बढ़ी ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया है।
बता दें कि जनपद के ज्यादातर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बैठने और ठंड से बचे रहने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को जान हथेली पर रखकर विद्यालय भेज रहे थे। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में मंगलवार तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में कोई भी विद्यालय खुला नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों को छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।