फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road built two years ago in Gill Colony is in a dilapidated condition, causing prThe road built two years ago in Gill Colony is in a dilapidated condition, causing problems for pedestrians.oblems for pedestrians.

Saharanpur News: गिल कॉलोनी में दो साल पहले बनी सड़क जर्जर, राहगीर परेशान

Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The road built two years ago in Gill Colony is in a dilapidated condition, causing prThe road built two years ago in Gill Colony is in a dilapidated condition, causing problems for pedestrians.oblems for pedestrians.
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित गिल कॉलोनी गली नंबर-दो की सड़क दो साल पहले बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क उखड़ने लगी। हालात दिनोंदिन खराब हो रहे हैं। राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह–जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। 23 नवंबर के संस्करण में समस्या प्रकाशित करने के बाद टीम ने पड़ताल की। इस दौरान लोगों ने बताया कि सड़क की हालत जर्जर होने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निर्माण के कुछ महीनों बाद ही सड़क जर्जर हो गई थी। आरोप है कि निर्माण में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया था। कई बार नगर आयुक्त सहित संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुधार कराने की पहल नहीं की। सड़क की मरम्मत न होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

-------
-- बोले लोग
- गौरव कपिल ने बताया कि सड़क बनते ही उखड़ने लगी थी। अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि गली से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर पानी भर जाता है और पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार गर्ग ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों को शिकायत दी गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। आए दिन गड्ढों की वजह से बाइक सवार गिरते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को गली से निकलना जोखिम भरा हो गया है।
- जोगेंद्र ने बताया कि सड़क टूटने से गली में धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसों की संभावना बढ़ जाती है।

- वर्षित ने बताया कि लोगों ने मिलकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed