फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road built by the Municipal Corporation was broken as soon as it was built

बनते ही टूट गई नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The road built by the Municipal Corporation was broken as soon as it was built
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा लोहानी सराय में बनाई गई तारकोल की सड़क बनने के चार दिन बाद ही टूट गई है। जगह-जगह उखड़ी पड़ी बजरी पर दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद मांग पूरी हुइ थी, लेकिन सड़क चार दिन भी नहीं झेल सकी।
विज्ञापन

लोहानी सराय के बीच से होकर गुजर रही सड़क करीब एक साल से टूटी हुई थी। जगह-जगह गड्ढे और धूल की वजह से राहगीरों से अधिक स्थानीय निवासी और व्यापारी परेशान थे। वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग नगर निगम से कर रहे थे। अब नगर निगम ने सड़क बना तो दी है, मगर बनने के चार दिन बाद ही वजह जगह-जगह से टूट गई है, जो पहले से खतरनाक रूप ले चुकी है। उखड़ी बजरी पर फिसलकर दुपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। नेहरु मार्केट के प्रधान विजय चावला और लोहानी सराय के प्रधान हाजी अरशद खान ने सड़क के बनते ही टूट जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। आरिफ खान, बिन अब्दुल हफीज ने सड़क की मरम्मत तुरंत कराने की मांग की है। अरशद जमाल, बिलाल खान, सुमित अरोड़ा, अश्वनी चांदना, अमित बत्रा, सैयद तंजीम शाह, अब्दुल अलीम, जाकी खान आदि ने सड़क की मरम्मत जल्द नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप में भी ऐसा हुआ
करीब दो माह पहले नगर निगम ने नुमाइश कैंप से पुरानी चुंगी तक तारकोल की सड़क बनाई थी, जो बनने के दो दिन बाद ही टूट गई थी। अमर उजाला ने उक्त समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था, जिसके बाद नगरायुक्त मौके पर पहुंचे थे और सड़क का पुनर्निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहानी सराय की सड़क बनने के बाद कुछ जगह से खराब हो गई है। हमने मौके पर जाकर सड़क को देख है। ठेकेदार को सड़क की मरम्मत कराने को कहा गया है। सड़क खराब होने की वजह ठंड है, क्योंकि ठंड में तारकोल बजरी के साथ पकड़ नहीं कर पाता है।
आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम।

सरास में बनते ही टूटी सड़क पर बिखरी बजरी को दिखाता मार्केट के व्यापारी

सरास में बनते ही टूटी सड़क पर बिखरी बजरी को दिखाता मार्केट के व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed