फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The relatives of the deceased put up posters demanding migration and security.

Saharanpur News: मृतक के परिजनों ने लगाए पलायन के पोस्टर, सुरक्षा की मांग

Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased put up posters demanding migration and security.
नागल के गांगनौली में पलायन के पोस्टर को चस्पा करने के बाद मृतक पप्पू कश्यप के परिजन। श्रोत- ग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नागल। गांव गांगनौली में एक माह पूर्व हुई ग्रामीण की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने अपने घरों पर पलायन संबंधी पोस्टर लगाकर नाराजगी जताई है। परिजनों का आरोप है कि मामले में नामजद आरोपियों की ओर से उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


गांव निवासी पप्पू कश्यप की करीब एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद उसका शव देवबंद थाने के गांव साखन के पास सड़क किनारे मिला था। इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ देवबंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से उन पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि यदि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली और आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सीओ अभितेष सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सभी पहलुओं की निष्पक्षता से पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed