फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The rain has exposed the claims of drainage

बारिश ने खोली जल निकासी के दावों की पोल

Mon, 16 Nov 2020 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The rain has exposed the claims of drainage
बारिश ने खोली जल निकासी के दावों की पोल
विज्ञापन

बड़गांव। गांव सिरसली कलां में रविवार की रात हुई बारिश के बाद कई बस्तियों व मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सिरसली कलां गांव के आशु, हरिपाल, फुरकान, इकराम, धर्मबीर, संजू और आकिल आदि का कहना है कि तहसील दिवस में शिकायत करने के बावजूद गांव में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि प्रधान की हीलाहवाली का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हिंदू-मुस्लिम बस्ती में खाली प्लॉटों व सड़क मार्गों में पानी भरने से हो रही है। इन प्लॉटों में पहले से ही गंदगी पड़ी है। बरसात का पानी यहां काफी दिन तक इकट्ठा रहने पर बीमारियां फैलने का डर बना है। उधर, प्रधान मोहम्मद इरफान का कहना है कि शीघ्र ही पानी की निकासी के लिए नालियों को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed