फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The quarter finals of handball were interesting

रोचक रहे हैंडबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The quarter finals of handball were interesting
सहारनपुर। प्रदेशीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले कराए गए। आजमगढ़, अमेठी छात्रावास, बनारस और बस्ती की टीमें मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अमेठी छात्रावास ने अयोध्या को हराया और सेमीफाइनल में एंट्री पाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बनारस की टीम ने प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे क्वार्टर फाइनल में बस्ती ने मेरठ को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शनिवार को पहला सेमीफाइनल आजमगढ़ और अमेठी छात्रावास तथा दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी और बस्ती के बीच होगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, मुदस्सर चौधरी, कीरत सिंह, नीरज जैन, संदीप गुप्ता, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, प्रेमप्रकाश सिंह, सूर्यप्रकाश पाल, सुधीष कुमार सिंह, विजय, सूरज, गोविंद, तोहीद अहमद, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed