फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The quality of the rods is very poor, will be returned

Saharanpur News: रेहड़ों की गुणवत्ता बेहद घटिया, होंगे वापस

Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
The quality of the rods is very poor, will be returned
-जांच में कमजोर पाई गई है रेहड़ों के पहियों और बेस की गुणवत्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा कचरा उठान के लिए खरीदे गए 500 रेहड़ों की गुणवत्ता खराब पाई गई है। ऐसे में निगम अधिकारियों ने सभी रेहड़ों को वापस करने का निर्णय लिया है। रेहड़ों की कीमत लाखों रुपये में है।
नगर निगम ने करीब तीन महीने पहले ही रेहड़े खरीदे हैं, जो तब से ही खुले आसमान के नीचे खड़े धूप, धूल और बारिश को झेल रहे हैं। नगर निगम परिसर के पार्क में खड़े किए गए रेहड़ों के रिम आदि पर जंग आ चुके हैं। रेहड़ों के हैंडल पर लगे माइक बारिश का पानी घुसने से खराब हो गए हैं। प्रत्येक माइक की कीमत भी करीब एक से डेढ़ हजार रुपये है। अमर उजाला ने करीब एक महीने पहले रेहड़ों के कबाड़ बनने का समाचार प्रकाशित किया था। तब अधिकारियों ने बताया था कि रेहड़ों को वार्डाें में भेजा जा रहा है, लेकिन इसके बाद रेहड़ों की गुणवत्ता की जांच बिठा दी गई। जांच में पाया गया है कि रेहड़ों के पीछे के दोनों पहिये बेहद कमजोर हैं, जो अधिक वजह उठाने में कामयाब नहीं हैं। इसके अलावा रेहड़ों के बॉक्स और बेस भी कमजोर पाए गए हैं। ऐसे में निगम ने रेहड़ों को कंपनी को वापस भेजने का निर्णय लिया है, क्योंकि रेहड़ों की कीमत और गुणवत्ता मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन

पुरानों की मरम्मत नहीं, नए खरीदे जा रहे
नगर निगम में वाहनों और रेहड़ों की खरीद लगातार होती रही है। पुराने रेहड़े इस्तेमाल नहीं होने या फिर मरम्मत नहीं होने के कारण कचरा बन रहे हैं। यदि रेहड़ों की समय से मरम्मत हो तो वह और अधिक चल सकते हैं, लेकिन रेहड़ों की खरीद फायदे का काम है, जिसमें देरी नहीं की जाती है। पूरे महानगर में कहीं ट्यूबवैल परिसरों तो कहीं अन्य जगहों पर निगम के पुराने रेहड़े कचरा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों खरीदे गए 500 रेहड़ों की गुणवत्ता की जांच की गई है, जिसमें उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई है। ऐसे में नगर निगम ने उक्त रेहड़ों को वापस भेजने का निर्णय लिया है। जिनके स्थान पर नए और मजबूत रेहड़े लिए जाएंगे।
राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed