फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The proposed village does not want to be included in the municipal corporation

नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते प्रस्तावित गांव

Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The proposed village does not want to be included in the municipal corporation
एडीएमई को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम में 18 गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव को अस्वीकृत करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुडे़ ग्राम प्रधानों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावित गांवों को नगर निगम में शामिल करना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे उन गांवों के प्रधान है जिन्हें नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि उनके गांववासी किसी भी सूरत में नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते हैं। इन गांवों के ग्रामीण नगर निगम के देय करों को देने में असमर्थ हैं। नगर निगम में जिन ग्रामों को शामिल करने का प्रस्ताव है, वह भी घंटाघर से दूरी के हिसाब से सही नहीं है। जिन गांवों को इस नए परिसीमन में सम्मिलित करने का प्रस्ताव है, वे सभी गांव पानी की टंकी, सड़क, लाइट आदि मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण है। इसलिए परिसीमन से पहले सर्वे कराने, लोगों की राय लेने और आपत्ति करने का मौका दिया जाए। उन्होंने प्रस्तावित गांवों को नगर निगम में शामिल नहीं करने की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी एवं छाछरेकी के प्रधान राहुल त्यागी, उनाली के प्रधान अजय कुमार, जंधेडी के प्रधान भूप सिंह, बितिया के प्रधान यशवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed