फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The proceedings of the House concluded in the Youth Parliament

युवा संसद में शानदार ढंग से संपन्न हुई सदन की कार्रवाई

Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The proceedings of the House concluded in the Youth Parliament
बड़गांव (सहारनपुर)। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद में 24 वीं राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम ने युवा संसद में भूमिका निभा रहे छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भविष्य में राजनीति में बढ़-चढ़कर भागेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा संसद में हिस्सा लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। सदन की अध्यक्षता छात्रा भूमिका चौधरी ने निभाई। इस दौरान देश की विभिन्न समस्याओं जैसे रेल दुर्घटना, कश्मीर में फैले आतंकवाद, नई शिक्षा नीति, विकास में जीडीपी दर कम होने अन्य कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहस हुई। इस पर सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर गंभीरता से विचार विमर्श कर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा शर्मा व शिक्षक ओम कौशिक ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। छवि त्यागी, अशोक सिंह, कृष्णा रावत, राकेश तिवारी आदि का सहयोग रहा। युवा संसद में पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्रों में राहुल, अर्पित, नैना, विदुशी, प्रिंसी, वैशाली, वंशिका, नीतू, हैप्पी, वैभव, कोमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed