{"_id":"57b7503a4f1c1bff136eb3ba","slug":"the-priority-being-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की खुशहाली ही प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की खुशहाली ही प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में सभी क्षेत्रों में जितने कार्य किए हैं, उतने किसी सरकार ने नहीं कराए। किसानों की खुशहाली के लिए योजनाएं चलाईं।
गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सबसे अधिक सड़कों का निर्माण कराया। जिससे किसानों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को विकास भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सोलर फोटोवोलेटिक पंप योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे।
उन्होंने जिले के 56 किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कहा कि प्रदेश में 80 प्रतिशत किसान हैं। इसलिए सरकार किसानों के लिए अधिक से अधिक योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
सरकार ने किसान दुर्घटना बीमा योजना को एक लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये किया है। सर्वाधिक सड़कें बनाने का कार्य है। बिजली की समस्या पूरे देश में है, बिजली की समस्या एवं डीजल के खर्च से छुटकारा दिलाने के लिए सोलर पंप के द्वारा सिंचाई करना सबसे सस्ता, सरल एवं टिकाऊ है।
जिसके यहां सोलर पंप लगा है तो वह किसी का मोहताज नहीं है। सरकार द्वारा 5 एचपी पर 50 प्रतिशत व 3 एचपी पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
पैकफेड के चेयरमैन अभय चौधरी ने कहा कि भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, इसलिए पानी का अत्यधिक दोहन न किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं।
शगुफ्ता खान और उप कृषि निदेशक एसी शर्मा ने सोलर पंप का महत्व बताया। कहा कि यह योजना किसानों की बेहतरी के लिए है। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, संयुक्त कृषि निदेशक डॉक्टर रामसघन राम, संतोष कुमार सविता, राजीव कुमार, योगेंद्र कुमार, यशवीर सिंह सैनी मौजूद रहे।