फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police took the villager who had taken the stolen vehicle

चोरी की तहरीर लेकर गए ग्रामीण को ही पुलिस ने बैठाया

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The police took the villager who had taken the stolen vehicle
चिलकाना (सहारनपुर)। चोरों ने गांव बरथा कायस्थ में दिन दहाड़े एक घर से एक लाख 50 हजार चोरी किए। पुलिस ने पीड़ित की सहायता करने के स्थान पर उसे ही चौकी में कई घंटे बैठा लिया। ग्रामीणों के चौकी में पहुंचने पर चौकी प्रभारी ने पीड़ित की तहरीर ली।
विज्ञापन

गांव बरथा कायस्थ निवासी गुलजार पुत्र इकबाल का परिवार बुधवार को अपने मकान में ताला लगाकर शादी में दोपहर का खाना खाने गया। कुछ देर बाद जब गुलजार का परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। घर में रखे संदूक का सामान खुर्द खुर्द मिला। संदूक में रखा सारा सामान घर में फैला मिला। गुलजार ने बताया कि उसने अपनी कमाई के एक लाख 50 हजार रुपये तीन संदूकों में रखे थे। चोरों ने सभी संदूकों के ताले तोड़े और वहां रखे रुपये चोरी किए। गुलजार ने आरोप लगाया कि जब वह पठेड़ पुलिस चौकी में चोरी की जानकारी देने गया, तो पुलिस ने उसे ही कई घंटे बैठा लिया। देर शाम तक पीड़ित घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीण चौकी में पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद चौकी इंचार्ज ने पीड़ित की चोरी की तहरीर ली। सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed