फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police have also apprehended Rakhi's second brother, who is accused of her murder.

Saharanpur News: राखी का हत्यारोपी दूसरा भाई भी पुलिस ने पकड़ा

Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The police have also apprehended Rakhi's second brother, who is accused of her murder.
छुटमलपुर। फतेहपुर थाने के गांव रामखेड़ी निवासी राखी की पुलिस अभिरक्षा में गोलियां बरसाकर हत्या करने के आरोपी उसके दूसरे भाई रवि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक भाई मोंटी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन



बता दें कि रामखेड़ी निवासी राखी 16 मार्च को गांव कंधेला निवासी दूसरी बिरादरी के अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके भाई रवि ने लवकुश और गोविंद के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मार्च को राखी को कोई थाने के गेट पर छोड़ गया था। वहां परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी राखी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इससे खफा होकर उसके भाई मोंटी ने सीएचसी फतेहपुर भादो में पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए आई राखी पर गोलियां बरसा दी थीं और अपने भाई रवि के साथ मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

दो दिन बाद उसने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया था। फतेहपुर पुलिस के दरोगा ने इस हत्याकांड में मोंटी और उसके भाई रवि को नामजद किया था। हालांकि मोंटी ने वीडियो जारी कर हत्याकांड के लिए केवल खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए सरेंडर की बात कही थी। इसे बाद पुलिस ने मोंटी को पिस्टल सहित गिरफ्तार करने का दावा किया था, जबकि रवि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष विनय शर्मा की टीम ने रवि को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed