फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The poison of pollution is increasing in the air, AQI suddenly reached 180

Saharanpur Weather News: हवा में बढ़ रहा प्रदूषण का जहर, एक्यूआई अचानक 180 पर पहुंचा

Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
सार

जो एक्यूआई पिछले करीब एक महीने से 140 से 160 तक बना हुआ था वह अब बढ़कर 180 तक पहुंच गया है। सहारनपुर से सटे हरियाणा के यमुनानगर का एक्यूआई 220 रहा, जबकि दूसरे पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 206 रहा।

विज्ञापन
The poison of pollution is increasing in the air, AQI suddenly reached 180
सहारनपुर में बढ़ते प्रदूषण के चलते दोपहर के समय कुछ ऐसा नजारा रहा। 

विस्तार

सर्दी के कारण हवा में नमी वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस बार अभी तक बारिश न होने के कारण एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में सहारनपुर का एक्यूआई 100 से 120 तक रहता है।

विज्ञापन


सर्दियों में हवा भारी होने के कारण उद्योगों और वाहनों आदि ने निकलने वाला धुंआ ऊपर नहीं उठ पाता है। साथ ही धूल के कण भी हवा में घुले रहते हैं, जो सर्दियों में वायु प्रदूषण को बढ़ाते हैं। बीते वर्षों में सर्दी की शुरुआत में बारिश होने की वजह से एक्यूआई का स्तर कम रहता है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से हवा में प्रदूषण का जहर घुल रहा है।

विज्ञापन

जो एक्यूआई पिछले करीब एक महीने से 140 से 160 तक बना हुआ था वह अब बढ़कर 180 तक पहुंच गया है। सहारनपुर से सटे हरियाणा के यमुनानगर का एक्यूआई 220 रहा, जबकि दूसरे पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 206 रहा।
 
एक्यूआई -- -- -हवा की स्थिति
0-50 -- -- -- -अच्छा
51-100 -- -- -- संतोषजनक
101-200 -- -- -मध्यम
201-300 -- -- -खराब
301-400 -- -- -बहुत खराब
401-500 -- -- गंभीर

बढ़ रही सांस और दिल के मरीजों की तकलीफ
सर्दी और वायु प्रदूषण सांस और दिल के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। यही वजह है कि अक्तूबर से सांस और दिल के मरीजों की तकलीफ लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में 70 फीसदी मरीज सांस, बीपी और दिल की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।

सर्दियों में सांस, बीपी व दिल के मरीजों की तकलीफ बढ़ती है। इसके कई कारण हैं, जिनमें नसों का सिकुड़ना के अलावा हवा में नमी और प्रदूषण भी एक है। ओपीडी में सांस और दिल की तकलीफ के मरीज बढ़े हैं। -डॉ. अनिल वोहरा, फिजिशियन, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed