फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The plan for peace and security was successful in the district

जिले में सफल रहा शांति और सुरक्षा का प्लान

Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
The plan for peace and security was successful in the district
नेहरू मर्किट में खुले रहे बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन के साथ हिंसक घटनाओं के बीच सहारनपुर शांत रहा था। इसके बावजूद इस बार जुमे की नमाज के दौरान जारी हाई अलर्ट के बीच पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखी और इस बार नए सिरे से प्लान तैयार करते हुए शांति से जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज से पहले ही पुलिस प्रशासन ने इस बार जामा मस्जिद से लेकर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की। पिछले जुमे पर विरोधियों की भीड़ के आगे फोर्स काफी कम थी। इस बार शहर के प्रमुख बाजारों को बंद नहीं होने दिया गया। इसके चलते जुमे की नमाज के बाद भी अधिकतर लोग अपनी दुकानों पर ही रहे और भीड़ नहीं जुट पाई।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद सभी लोगों को एक-एक कर कतार में निकाल दिया गया। कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं होने दी गई। जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक तक भीड़ बढ़ने की स्थिति मैनेज करने के लिए कुछ कंट्रोल प्वाइंट बनाए गए। इनमें जामा मस्जिद के अलावा शहीद गंज, चौकी सराय, श्रीराम चौक और फिर घंटाघर चौक शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसर बाजार में मौजूद लोगों, व्यापारियों और नमाज के लिए आए लोगों से बातचीत कर माहौल सामान्य बनाने में जुटे रहे। अफसरों ने बाजार में आए खरीदारों के साथ ही बच्चों के साथ पहुंचे नमाजियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति में सहयोग के लिए शुक्रिया भी कहा।

कुछ ऐसे बनाया गया प्लान
- जुमे की नमाज से पहले ही पर्याप्त पुलिस फोर्स बुलाया
- विरोध करने वालों के साथ लगातार की गई बैठकें
- विरोधी गुटों में शामिल रहे लोगों को भी दी जिम्मेदारी
- सीसीए को लेकर जारी रहे जागरूकता कार्यक्रम
- शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, नोटिस
- इस बार बंद नहीं होने दिए बाजार, व्यापारियों को दिया भरोसा
- इस बार सड़कों पर नहीं जुटने दी गई भीड़
- सभी वर्ग के लोगों और दलों का लिया गया सहयोग
- सड़कों पर सुरक्षा के साथ वीडियोग्राफी के साथ निगरानी
- शरारती तत्वों में संपत्ति जब्त करने तक का रहा खौफ
- संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया एजेंसियों का फीडबैक
------------------------
सख्ती का भी दिखा असर
- पिछले जुमे पर जामा मस्जिद में जहां काफी संख्या में नमाजी पहुंचे थे और इसके बाद हजारों की भीड़ सड़कों पर आ गई थीं। वहीं इस बार प्रशासन की सख्ती के असर के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम रही। नमाज के बाद बाजार खुले रहने के बावजूद न तो जाम की हालत बनी और न ही अन्य कोई अवरोध सामने आया।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर घंटा घर पर तैनात पुलिस

सहारनपुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर घंटा घर पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed