फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The performance lifted towers

मोबाइल टॉवर हटवाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 11 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The performance lifted towers
टावर लगने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की न्यू आवास विकास कॉलोनी में लगे मोबाइल टॉवर को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस टॉवर के रेडिएशन से मोहल्लेवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को मोबाइल टॉवर के सामने प्रदर्शन करने के बाद क्षेत्रवासियों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवर उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


जब टॉवर पर तैनात कर्मचारी जनरेटर चलाता है तो उससे आसपास के मकानों में कंपन पैदा होती है। इस कारण मकान कमजोर हो रहे हैं।  इसके अलावा मोबाइल टॉवर के रेडिएशन से मोहल्ले वासियों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मोहल्ले से मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग की है। इस दौरान गोपाल सिंह बर्मन, जैपाली, नीलम, सुदेश, ममता जैन, ऊषा जैन, सुरेंद्र कुमार, नैना जैन, काजल, वीणा जैन, आशा रानी, अशोक कुमार जैन, रविश कुमार जैन, आरसी गुप्ता, पीके जैन, ऊषा गुप्ता, सीमा, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed