फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The peoples have beaten up a woman and youth after murdered of Shahrukh in Saharanpur

अफवाह से फैल रही दहशत: पहले बदमाश समझ युवक की हत्या, अब बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा

Fri, 09 Sep 2022 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Sep 2022 06:31 PM IST
सार

यूपी के सहारनपुर में अफवाह से दहशत फैल रही है। पहले बदमाश समझ युवक की हत्या कर दी और अब बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा गया।

विज्ञापन
The peoples have beaten up a woman and youth after murdered of Shahrukh in Saharanpur
सहारनपुर में महिला को पीटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देवबंद के परोली गांव में संदिग्धों की दहशत के चलते युवक की गोली मारकर की गई। हत्या के तीसरे दिन नगर में लोगों ने एक महिला और पुरुष को बच्चा चोर समझ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने बामुश्किल पुलिस चौकी में घुसकर भीड़ से अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी बैठकें कर लोगों को समझा रहे हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। लेकिन लोग इसे लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं। इसी तरह की अफवाह ने परोली गांव में बीते दिन छपार निवासी शाहरुख की जान ले ली। शुक्रवार को नगर में अफवाह के चलते बड़ा मामला होने से बाल-बाल रह गया। 
विज्ञापन


मंगलौर पुलिस चौकी के समीप कुछ लोगों ने एक महिला और पुरुष को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके चलते दोनों ने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। भीड़ ने चौकी में घुसने का भी प्रयास किया। भीड़ बढ़ती देख पुलिसकर्मी दोनों को कोतवाली ले गए। जहां पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार निवासी मानकी बताया, वहीं महिला ने अपना नाम रुखसाना निवासी मुजफ्फरनगर खालापार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे मानकी गांव जाना था। रिश्तेदार ने बाइक लेकर राजकुमार को उसे लेने के लिए भेजा था। कुछ ही देर में लोगों ने बच्चा चोर समझ कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गांव में तस्दीक की तो महिला की बात सच निकली। पुलिस ने रुखसाना की तहरीर पर मारपीट करने वाले कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed