फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The people, the people who are angry at the delay in seeing the patient

मरीज देखने में देरी पर भड़के लोग, हंगामा

Tue, 02 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The people, the people who are angry at the delay in seeing the patient
जिला अस्पताल में हंगामे पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मरीज को देखने में जरा सी देरी पर मंगलवार को जिला अस्पताल में तीमारदारों का गुस्सा भड़क गया। मरीज को नहीं देखने पर तीमारदारों ने सीनियर फिजीशियन से अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते ओपीडी में हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


बीच-बचाव को आए दूसरे चिकित्सकों से भी तीमारदारों ने जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच और बदसलूकी की। घटना की सूचना मिलते ही सभी डाक्टर ओपीडी छोड़कर इमरजेंसी में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने थाना जनकपुरी पुलिस को घटना से अवगत कराया। कुछ तीमारदारों ने बेहट विधायक नरेश सैनी व पूर्व मंत्री सरफराज खान को भी मौके पर बुला लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सभी डाक्टरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.सत्यसिंह ने महिला सहित 25 तीमारदारों के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कराया।

 फतेहपुर निवासी सुरेखा जो फतेहपुर में संविदा नर्स का कार्य करती है। उसका पति राजकुमार बिजलीघर में संविदा पर कार्यरत है। बिजली का कार्य करते समय उसका हाथ तार की चपेट में आने से झुलस गया।

गंभीर हालत में उसे उसके साथियों व पत्नी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डा. कुनाल ने मरीज को देखने के बाद उसके हाथ का एक्सरे व ईसीजी कराने को कहा।

इसके बाद तीमारदार राजकुमार का एक्सरे व ईसीजी कराकर ओपीडी में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके टंडन के यहां मरीज को दिखाने चले गए। मरीज देखने में डॉ. आर के टंडन को थोड़ी देर हो गई।

जिस पर तीमारदारों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते ओपीडी में हंगामा खड़ा हो गया। बीच-बचाव को आए डाक्टर अनिल कुमार से भी तीमारदारों ने धक्का-मुक्की की।

ओपीडी में बढ़ते हंगामे को देखकर अन्य मरीजों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सभी डाक्टर ओपीडी छोड़कर इमरजेंसी में पहुंच गए। मगर, तीमारदार हंगामा करते रहे।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने थाना जनकपुरी पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ तीमारदारों ने बेहट विधायक नरेश सैनी व पूर्व मंत्री सरफराज खान को घटना से अवगत कराया।

जिस पर दोनों नेता अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने भी दोनों पक्षों की बात सुनते हुए समझाने बुझाने का प्रयास किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्य सिंह ने डाक्टरों को हड़ताल पर न जाने का आग्रह करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।


जिस पर सभी चिकित्सक ओपीडी में चले गए। चिकित्सक डा. आरके टंडन और डा. अनिल कुमार ने स्टाफ नर्स सुरेखा और अन्य 25 तीमारदारों के खिलाफ थाना जनकपुरी में एफआईआर दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed