{"_id":"66b916d148df26b587005435","slug":"the-only-son-died-in-a-road-accident-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129283-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में चल रहा था उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में चल रहा था उत्सव
Mon, 12 Aug 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। बागड़ यात्रा से लौट कर परिवार में कंदूरी का उत्सव चल रहा था कि इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे उत्सव की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी धर्मेंद्र कश्यप लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं। शनिवार को उनका इकलौता बेटा विकास कश्यप (15) बागड़ यात्रा से वापस लौटा था। रविवार को उसकी कंदूरी का उत्सव चल रहा था। घर में रिश्तेदारों तथा आस पास के लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान विकास अपने चचेरे भाई शुभम के साथ बाइक पर गांव के बाहर से गुजर रहे छुटमलपुर देहरादून हाईवे की तरफ चला गया। गांव से एक किमी दूर हाईवे पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सीमा में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विकास बेसुध हो गया। राहगीरों ने उसे आनन फानन में फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विकास अपने मां-बांप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। उसकी मौत के बाद कंदूरी का उत्सव मातम में बदल गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।