फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The ongoing construction of the bridge, the approach road turned into potholes

पुल का चल रहा निर्माण, संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sun, 12 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The ongoing construction of the bridge, the approach road turned into potholes
-- नागल रोड पर शेखपुरा में ओवरब्रिज निर्माण के बराबर में गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य मार्ग पर निर्माण कराने के लिए संपर्क मार्ग की भी उचित व्यवस्था होनी अनिवार्य है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी संस्था की बनती है, मगर सहारनपुर में टपरी - नागल रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रही संस्था को इसका कतई ख्याल नहीं है। संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में पानी भरा रहता है, इस कारण आवागमन बाधित होता है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने से ट्रैफिक जाम की भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर में टपरी - नागल मार्ग पर पेपर मिल के निकट रेलवे फाटक से वाहनों का दबाव कम करने के लिए शेखपुरा से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण शुरू हुए एक साल हो गया है। ओवरब्रिज के पिलर बन चुके हैं। खास बात यह है कि शेखपुरा में इसका निर्माण मुख्य मार्ग पर ही चल रहा है, इस कारण वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए बराबर से मार्ग दिया है, लेकिन इस संपर्क मार्ग की हालत पर ना तो कार्यदायी संस्था ही ध्यान दे रही है और ना ही इस निर्माण को कराने वाले विभाग के अधिकारी। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को उठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
सहारनपुर से देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि शहरों के लिए जाने का यह मुख्य मार्ग है। साथ ही देवबंद और नागल क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को रोजाना सहारनपुर में जरूरी कार्य से आना होता है। कारों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। शेखपुरा में चल रहे निर्माण के कारण लोगों को संपर्क मार्ग के गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रैक्टर ट्राली अथवा थ्री व्हीलरों के गड्ढों में फंसने पर यहां कई बार ट्रैफिक जाम तक लगता है। इसके अलावा हादसे भी होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 करोड़ में तैयार होगा ओवरब्रिज
इस ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करा रहा है, जो करीब 1200 मीटर लंबाई का है। इस परियोजना पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर नागल- टपरी लिंक मार्ग, मिनी बाईपास और एनएच बाईपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा डीएम आवास रोड की ओर से भी टू-लेन ओवरब्रिज बनना प्रस्तावित है।
वर्जन
एप्रोच रोड ठीक होनी चाहिए, इस संबंध में संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। ताकि निर्माण के दौरान आवागमन में कोई परेशानी न होने पाए। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

लाखनौर बाईपास सर्विस रोड पर भी बुरा हाल
(फोटो - 20)
सहारनपुर। नवनिर्मित सहारनपुर बाईपास से लाखनौर की तरफ उतरने वाला सर्विस रोड कम चौड़ाई का बनाया गया है, जबकि यहां से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही है। इस कारण यहां रोजाना ही दो ट्रक आमने सामने से आने पर जाम लग रहा है। इस सर्विस रोड पर गड्ढे भी हैं, इसमें वाहन फंसने से भी ट्रैफिक जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed