फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The old lady fell after getting dizzy on the information of vacating the house

मकान खाली करने की सूचना पर चक्कर खाकर गिरी वृद्धा

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The old lady fell after getting dizzy on the information of vacating the house
कांशीराम कॉलोनी में अवैध मकानो में रहे रहे लोगो से मकान खाली कराता प्रशासन व पुलिस जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में मकानों को खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर एक वृद्ध महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी। ऐसे में महिला को मकान खाली करने के लिए समय दिया गया, जबकि अन्य दो मकानों को खाली कराया गया। इस दौरान अन्य लोगों में भी खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी किंशुक श्रीवास्तव के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक गुलनवाज अहमद, लेखपाल नीरज काम्बोज, लेखपाल आशुतोष चौहान, लेखपाल नीरज पुंडीर, लेखपाल चैन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश चौहान तीन मकानों को खाली कराने पहुंचे थे। इन मकानों में आवंटियों से अलग लोग रह रहे हैं। टीम ने दो मकानों को शांति से खाली करा लिया, लेकिन जब तीसरे मकान को खाली कराने के लिए दरवाजे पर पहुंचे तो अंदर से बाहर आई वृद्धा घबराकर चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोशी की हालत में चली गई। इसे लेकर टीम सदस्यों के हाथ पैर फूल गए। इसके बाद टीम ने सहानुभूति दिखाते हुए महिला को दो दिन का समय दिया।

कांशीराम कॉलोनी में अवैध मकानो में रहे रहे लोगो से मकान खाली कराता प्रशासन जमा भीड़

कांशीराम कॉलोनी में अवैध मकानो में रहे रहे लोगो से मकान खाली कराता प्रशासन जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed