{"_id":"574b3ac74f1c1b7d281091a9","slug":"the-mystery-of-the-death-of-the-seedlings-begin-getting-the-curtain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर की मौत से रहस्य का पर्दा उठना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर की मौत से रहस्य का पर्दा उठना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 31 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Console the family members of the deceased student Maha Rana.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में आईटीआई के छात्र अंकुर की मौत दम घुटने से हुई है। उसके शरीर पर हल्के चोट के निशान भी मिले हैं। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन और ग्रामीण रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचे।
मृतक छात्र के पिता की तरफ से तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार की सुबह संसारपुर गांव के पास स्थित अमरूद के बाग से आलमपुर कलां गांव निवासी आईटीआई के छात्र अंकुर (19) की लाश मिली थी।
अंकुर शुक्रवार की दोपहर अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया था। पुलिस के समझाने पर परिजन और ग्रामीण शांत हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया था।
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट में अंकुर की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि होने पर रविवार की सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण सपा नेता लाखन सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे और मृतक छात्र के पिता राजेंद्र की तरफ से हत्या किए जाने की तहरीर दी गई।
पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, क्षेत्रीय विधायक महावीर सिंह राणा भी रविवार की दोपहर आलमपुर कलां गांव पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए घटना का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया।