फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Municipal Corporation will light 11,000 Ashirwad lamps at the Swachh Kund today.

Saharanpur News: नगर निगम आज स्वच्छ कुंड पर जलाएगा 11 हजार आशीर्वाद दीपक

Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will light 11,000 Ashirwad lamps at the Swachh Kund today.
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज 17 सितंबर को शहर में 11 हजार आशीर्वाद दीपक जलाए जाएंगे। यह आयोजन जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुंड पर होगा।
विज्ञापन

महापौर अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन दीपकों को मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला, भूतेश्वर महादेव मंदिर, काशीराम कॉलोनी और रेलवे स्टेशन पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चारों ओर भी जलाया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र समृद्धि की कामना करना है। यह आयोजन प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक महीने का अभियान चलेगा। इस अभियान में स्वच्छता ही सेवा 2026 और सेवा संकल्प और आशीर्वाद का दिया जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

अभियान का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना भी इसका हिस्सा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे होगी। इस दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों और घरों में आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed