फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The MP has kept in front of the Chief Minister alleging allegations against his party, officials

मुख्यमंत्री के सामने सांसद ने रखा अपना पक्ष, अधिकारियों पर लगाए आरोप

Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The MP has kept in front of the Chief Minister alleging allegations against his party, officials
लखनऊ एनेक्सी से निकलते सांसद और राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में एसएसपी आफिस पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना पर बुधवार को सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन


राघव ने मुख्यमंत्री को पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि एसएसपी आवास पर उनके लोगों द्वारा कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्र में मंत्री संजीव बालियान भी साथ  में थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राघव ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन्होंने पूरी घटना से अवगत करा दिया है। अखिलेश यादव ने जो बातें कहीं वह इसलिए कही हैं क्योंकि वह विपक्ष में हैं। सहारनपुर की घटना पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से राघव लखनपाल ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर में एसएसपी आवास पर तोड़फोड़ की कोई घटना ही नहीं हुई। संजीव ने राघव लखनपाल पर लगाए जा रहे आरोपों को बे बुनियाद बताया और कहा कि जांच हो रही है सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराई गई जांच और उसकी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर संजीव बालियान ने कहा कि वह अब सरकार में नहीं हैं, उनकी जांच के कोई मायने नहीं हैं।


  विपक्ष में रहते हुए वह क्या बोल रहे हैं इससे कोई मतलब नहीं है। संजीव त्यागी ने कहा कि एसएसपी आवास पर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई उन्होंने मीडिया कर्मियों का चुनौती दी कि अगर किसी के पास तोड़फोड़ का फुटेज हो तो उसे दिखाए, सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed