{"_id":"5eb053508ebc3e905a08e15c","slug":"the-minister-of-state-packed-the-ration-kit-and-distributed-it-to-the-underprivileged-saharanpur-news-mrt480411746","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री विजय कश्यप ने राशन किट पैक कर वंचितों को बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री विजय कश्यप ने राशन किट पैक कर वंचितों को बांटी
विज्ञापन
नानौता में राशन की किट तैयार करते प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री विजय कश्यप
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता/ गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने व्यापार मंडल जिला संयोजक राजीव नामदेव व नगर अध्यक्ष सतीश चावला के नेतृत्व में बनाई जा रही राशन किट बनाने में सहयोग किया और राशन की कीटों को जरूरतमंदों में वितरण किया।
राज्य मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी व योगी 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर दिन रात ऐसी व्यवस्था में लगे हैं कि कोरोना से देश व प्रदेश में कम जनहानि हो ,लोग भूखे न रहे। राजीव नामदेव ने उन्हें लोकडॉन में आ रही व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। विजय कश्यप ने एसडीएम एसएन शर्मा से फोन पर बात कर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें खेमचंद कश्यप, दर्शन लाल, शिवकुमार राणा, सुशील नामदेव, दिनेश चाब्बा, मनन चावला आदि रहे।
गंगोह में धर्मगुरु और व्यापारियों ने प्रधानमंत्री कोरोना राहत फंड हेतु एक एक लाख रुपये के चेक सांसद प्रदीप चौधरी को सौंपे। श्री बालाजी धाम में महंत सुशील शर्मा ने उक्त चेक सांसद को सौंपा। गंगोह उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोल्हड मल गर्ग, विकास मित्तल ने मंडी समिति में सांसद प्रदीप चौधरी को एक लाख का चेक सौंपा। इस दौरान मंडी सचिव अशोक गुप्ता,नीरज अग्रवाल, नरेंद्र तायल, मनोज गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
लाला किशन चंद राजकीय पीजी महाविद्यालय, गंगोह की प्राचार्य डॉ. वर्तिका ढिल्लन ने शेखपुरा कदीम में ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों के परिवारों को सौ मास्क बांटे।