फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mayor got angry after seeing trucks and vehicles parked on the footpath.

Saharanpur News: फुटपाथ पर ट्रक और गाड़ियां खड़ी देख नाराज हुए महापौर

Wed, 15 Nov 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The mayor got angry after seeing trucks and vehicles parked on the footpath.
सहारनपुर में मेला गुघाल स्थल के स्मार्ट फुटपाथ पर खड़ा ट्रक
सहारनपुर। मेला गुघाल स्थल पर स्मार्ट सिटी के तहत बनाई गई सड़क के फुटपाथ पर ट्रक और अन्य गाड़ियां खड़ी देख महापौर नाराज हुए। उन्होंने संबंधित को मौके पर ही फटकार लगाई, साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर बुधवार को मेला गुघाल क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मानकमऊ में घाट के निरीक्षण के बाद महापौर डॉ. अजय कुमार मेला गुघाल स्थल पर पहुंचे। उनके साथ अपर नगरायुक्त राजेश यादव व अन्य अधिकारी भी रहे। मेला गुघाल क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ आदि के निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा की ट्रकों को फुटपाथ पर खड़ा कर ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों के पुर्जे और पुराने टायर आदि भी फुटपाथ पर रखे मिले, जिन्हें देख महापौर हैरान होने के साथ ही नाराज भी हुए। फुटपाथ में कई जगह पाया गया कि ट्रक मिस्त्रियों ने फुटपाथ की टाइल्स निकाली हुई है। कई जगह टाइल टूटी मिली। महापौर ने उन्हें मौके पर ही फटकार लगाई। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की
सहारनपुर। कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर तक की सड़क पर सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा नहीं होने से नाराज स्थानीय पार्षद अमित त्यागी अपने साथियों के साथ सड़क पर दरी डालकर धरना देने बैठ गए। अमित त्यागी ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों ने दीपावली तक कार्य पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इसकी वजह से सड़क का कार्य भी अधूरा है। नागरिकों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed