{"_id":"676da3afda51f67bd507c954","slug":"the-map-was-passed-by-making-fake-signatures-of-mother-and-son-report-filed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-139123-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मां-बेटे के फर्जी हस्ताक्षर कर पास कराया नक्शा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मां-बेटे के फर्जी हस्ताक्षर कर पास कराया नक्शा, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। मां-बेटे के फर्जी हस्ताक्षर करा और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियम प्राधिकरण कार्यालय से नक्शा पास कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक कांग्रेसी नेता सहित 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मोहल्ला अबुलमाली निवासी स्वर्गीय अरशद की पत्नी फरीदा ने एसएसपी के यहां गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फरीदा ने मोहल्ला अबुलमाली निवासी अनवार, अमजद, असजद, अमरोहा निवासी अब्दुल रज्जाक, मुज्जमा नजमी, असम राज्य निवासी मोहम्मद आस दुल्लाह, दारुल उलूम वक्फ के आजमी मंजिल निवासी अनस, रविदास मार्ग निवासी युसरा, नदीम अंसारी, तल्हा उस्मानी को नामजद कराया था।
इसके अलावा नागल के सोहनचिड़ा निवासी गय्यूर, मुजफ्फरनगर के खन्जापुर गांव निवासी जाहिरा, सैदपुर निवासी गुफरान काजमी और मोहल्ला अबुलमाली निवासी कांग्रेस नेता राहत खलील भी नामजद थे। इन लोगों पर धोखाधड़ी कर फर्जी उसके और बेटे के फर्जी हस्ताक्षर कर तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियत प्राधिकरण में लेआउट पास कराने का आरोप लगाया है।