फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lives of two young men in the accident

हादसों में गई दो युवकों की जान

Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
The lives of two young men in the accident
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद और रामपुर मनिहारान  के गांव दुगचाड़ी में सत्संग भवन के सामने भैंसा बुग्गी और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। वहीं, देवबंद की गांधी कालोनी में मशीन पर चारा काटते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दुगचाड़ी निवासी पलटूराम का पुत्र टिंकू (35) बुधवार की सुबह किसी काम से बाइक द्वारा देवबंद आया था। काम समाप्त करने के उपरांत करीब साढ़े आठ गांव  लौटते समय सत्संग भवन के सामने उसकी बाइक की भैसा-बुग्गी से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


जिसमें टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। टिंकू को लहूलुहान हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। जिससे उससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांधी कालोनी निवासी रूपचंद का पुत्र टीनू (36) बुधवार की दोपहर में अपने घर मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान करंट का जोरदार झटका लगने से टीनू गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

उधर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार रात देवबंद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की   टक्कर में उन पर सवार चार      युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें राहगीरों ने सीएचसी में पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया गया।

मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे देवबंद रोड पर बाला जी धाम कालोनी के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार मोहल्ला बंजारान निवासी नदीम व नफीस पुत्र सलीम व गांव चकवाली निवासी गुलशेर पुत्र गुलबहार व शहवेज पुत्र ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गये।


वही दूसरे हादसे में दिल्ली हाईवे पर गांव नंदपुर के पास थाने क्षेत्र के गांव धारकी निवासी विजयपाल अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद सड़क किनारे घायल पड़ा था। उसे ग्रामीणों ने सीएचसी रामपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed