फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The issue of power cut and low voltage echoed in Bhakiyu Tomar's panchayat

भाकियू तोमर की पंचायत में गूंजा बिजली कटौती और लो वोल्टेज का मुद्दा

Thu, 01 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The issue of power cut and low voltage echoed in Bhakiyu Tomar's panchayat
भटपुरा में सुलमान अहमद को जिम्मेदारी सौंपते भाकियू तोमर के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू तोमर की पंचायत में गूंजा बिजली कटौती और लो वोल्टेज का मुद्दा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू तोमर की पंचायत में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा किसानों को भेजे जा रहे अंधाधुंध बिजली बिलों, छोटे बकाएदारों के कनेक्शन काटने और लो वोल्टेज की समस्या के मुद्दे गूंजे। इस दौरान सुलतान अहमद भटपुरा को यूनियन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गांव भटपुरा में आयोजित पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुदेशपाल सिंह ने कहा कि सरकार गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने में असफल साबित हुई है। इसके उलट बिजली विभाग द्वारा दस हजार रुपये के बकाया बिल वाले किसानों के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन ने कहा कि केसीसी बनवाने के लिए बैंकों में जाने वाले किसानों को बैंक कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। बिना दलालों के कोई काम नहीं होता है। नव नियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने कहा कि अंधाधुंध बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या चरम पर है। किसान अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। मंडल प्रभारी मास्टर सतपाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज और युवा जिलाध्यक्ष पारित उपाध्याय ने तहसील और ब्लाक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

पंचायत में गांव भटपुरा के प्राथमिक स्कूल की बदहाली का मुद्दा भी उठा। वक्ताओं का कहना था कि मिड डे मील घटिया गुणवत्ता का बन रहा है। विरोध करने पर अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। पंचायत में चौ. आशीष, सुशील प्रधान, फरमान प्रधान, कुर्बान अहमद, कलीराम भगत, हुकम सिंह, ऋषिपाल, खालिक, वकील सलमानी, मुस्तकीम, वासिम निजामी, तौफीक रिजवान, हाजी हाशिम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भटपुरा में भाकियू तोमर की पंचायत में जुटे किसान

भटपुरा में भाकियू तोमर की पंचायत में जुटे किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed