फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The institution that makes Ayurvedic college will be listed in black list

काली सूची में दर्ज होगी आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने वाली संस्था

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The institution that makes Ayurvedic college will be listed in black list
कैंप कार्यालय पर बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते मण्डलायुक्त एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
काली सूची में दर्ज होगी आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने वाली संस्था
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुजफ्फरनगर में आयुर्वेदिक कॉलेज के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को कैंप कार्यालय पर मंडलायुक्त ने सांसद निधि से 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संस्था तिथिवार निर्माण कार्यों की रिपोर्ट दें। देवबंद के रणखंडी गांव में ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में लैब निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सीडीओ सहारनपुर को दिए।
विज्ञापन

तीनों जिले के सीडीओ को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की तकनीकी समिति से जांच कराएं। संतोषजनक कार्य नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाए। कार्यदायी संस्था का भुगतान तभी किया जाए जब यह सुनिश्चित हो जाए कि काम समय से और गुणवत्तापूर्ण हुआ है। भवन निर्माण जैसे कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए। सांसद निधि से कराए गए कार्य स्थलों पर बोर्ड लगाएं जिसपर सांसद का नाम और काम की संपूर्ण जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर आलोक यादव, मुख्य विकास अधिकारी शामली शंभुनाथ तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहारनपुर डा बीएस सोढी, परियोजना निदेशक सहारनपुर दुष्यंत कुमार तथा कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed