फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The importance of worship and speech teacher told

भजन और भाषण में बताया गुरु का महत्व

Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The importance of worship and speech teacher told
सम्मानित हुई शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्नों ने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


  खुमरान रोड स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मिथलेश अग्रवाल ने किया। नन्हे मुन्नों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
विज्ञापन


बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सर संघ चालक डा. दर्शनलाल अरोड़ा, प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, डा. अजय सिंह, विद्यालय अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रबंधक अशोक चावला ने मां सरस्वती के
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। सीनियर विंग की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। स्कूल की कोर्डिनेटर कंचन सेठी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।  

 इस अवसर पर लाजकृष्ण गांधी, रामसहाय खुराना, पवन गुप्ता, अशोक चावला, दिनेश सेठी, यशपाल भाटिया, दर्शनलाल गुप्ता मौजूद रहे।    एप्पल ग्रोव स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी कविताएं और अपने प्रिय अध्यापक अध्यापिकाओं के बारे में

विचार रखे। जिसमें कक्षा एक से दस तक के बच्चों ने उम्दा प्रस्तुतियां दी। एमआरएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विनीत सैनी और सुनीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कक्षा एक से पांच तक के

बच्चों ने सुंदर कविता पाठ और दोहों के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। संचालन अलका धीमान और सुमित सैनी ने किया। अलका धीमान, अभिषेक शर्मा, साक्षी अरोड़ा को बेस्ट शिक्षक का सम्मान किया गया। शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रबंधक विकास अग्रवाल, प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने गुरु और शिष्य के रिश्ते पर प्रकाश डाला।

उधर, महाराज सिंह कॉलेज में छात्राओं ने प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इनमें छात्रा प्राची, हिमांशी, योगिता शर्मा, फायजा, रीतू रहे।

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में आरटीआई पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

विद्यालय की हैड गर्ल और हैड ब्वाय ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। आईएचआरए के मनजीत अरोड़ा ने गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला। आरटीआई के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार और सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।

अगस्त माह में खेलों में विजयी छात्रों को सिटी मजिस्ट्रेट ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनजीत अरोडा, मनोज सिंघल, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ वित्त विहीन द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को रोटरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डा. मुस्तकीम अंसारी, केपी सिंह, बीएन पांडेय, राहुल भारती और डा. अशोक मलिक ने संयुक्त रूप

से मां सरस्वती एवं डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा आइना है, जो समाज को दिशा प्रदान करता है। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुस्तकीम मलिक ने कहा कि शिक्षक का आचरण एवं चरित्र दोनों उत्तम होने चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी देश के निर्माण में सहायक हो सके। डा. अशोक मलिक, सुशील रोहिला, राहुल भारती, नकलीराम उपाध्याय, राकेश कुमार, अमरदीप, विजेंद्र सिंह, बालेश्वर त्यागी, नारायण सिंह, अभिनंदन पाठक, केपी सिंह आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही किसी भी समाज और देश का निर्माण संभव है। 

कार्यक्रम में अशोक शर्मा, अशोक सैनी, वेदपाल सिंह रोहिला, सत्यसिंह, विपिन कुमार शर्मा, मुक्तदिर हसन, शक्ति सिंह, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, अश्वनी कुमार सैनी, वजाहत खान, जोरा सिंह, शिवलाल, विशाल शर्मा, राकेश शर्मा, ममता शर्मा, प्रियंका सैनी, भोपाल सिंह, मनोज मलिक,


बुरहान अहमद, राकेश सैनी, अजय कुमार, अनीस, राशिद अली, चरण सिंह, संजय वर्मा, दिनेश कुमार, प्रीतम सिंह, हंसराज, प्रकाश पांडेय, राकेश कुमार, नरेश चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed