फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The housekeeping staff recruitment by applying 28 thousand

सफाई कर्मी भर्ती में 28 हजार ने किया आवेदन

Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The housekeeping staff recruitment by applying 28 thousand
फार्म जमा करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नगर निगम में चल रही संविदा सफाई कर्मियों के 625 पदों की भर्ती प्रक्रिया में मारामारी मची हुई है। शनिवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक 28 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके थे। प्रत्येक पद पर 45 से 50 अभ्यर्थियों में फाइट रहेगी। संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया करीब 20 दिन से चल रही है।

दो दिन पहले तक प्राप्त आवेदनों की संख्या 16 हजार के करीब थी। मगर तीन दिन में 12 हजार लोगों ने आवेदन किया। अंतिम दिन सबसे अधिक आवेदन हुए। इसके लिए नगर निगम परिसर में आवेदनकर्ताओं की कतार लगी नजर आई।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी के अनुसार 29 अगस्त से आवेदन पत्रों की छंटनी का कार्य शुरू होगा। इसके बाद शासन के आदेशानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बताया कि छंटनी के बाद सभी पात्र आवेदनकर्ताओं केे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 28 हजार आवेदनकर्ताओं के इंटरव्यू के लिए नगर निगम को 15 से 20 दिन का समय चाहिए। यानी प्रक्रिया को कंपलीट होने में कम से कम एक महीने का समय लगना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed